रेलवे स्टेशन के इन्क्वायरी काउंटर में सोमवार की रात स्पॉर्किंग होने से आग लग गई। आग लगने से उसके कुछ तार भी जल गए। इसके बाद काउंटर पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी भी वहां से चले गए। इससे ट्रेनों की लोकेशन के बारे में लोगों को जानकारी नहीं मिल सकी, तो लोगों ने वहां पर काफी देर तक शोर-शराबा किया।
सोमवार रात को रेलवे के पूछताछ काउंटर पर प्रवीण राठौर की ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान वहां पर लगी वायरिंग खराब में शार्ट-सर्किट होने से स्पॉर्पिंग होने लगी। इससे अचानक आग लग गई। इसे देखकर प्रवीण घबरा गया और इसकी सूचना देने के लिए वह इन्क्वायरी काउंटर से चला गया। इसी दौरान ट्रेनों के बारे में जानकारी लेने के लिए लगी भीड़ चिल्लाने लगी। प्रवीण ने पहुंचकर आक्रोशित यात्रियों को शांत किया।