फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका शौचालय में मिला युवक का शव 

Sun, 19 Feb 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात एक युवक का शव नगर पालिका के शौचालय में पाया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी था। पुलिस ने परिजनों के कहने पर शव उन्हें सौंप दिया। शनिवार को उसे सुपुर्देखाक कर दिया गया। शुक्रवार रात लगभग 10 बजे नगर पालिका शौचालय में एक युवक का शव पाए जाने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाल दयाचंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए। बाद में मृतक के परिजनों ने आकर मोहल्ला उम्मरपुर निवासी स्वर्गीय इसरार अहमद का पुत्र 32 वर्षीय सिराज अहमद उर्फ लड्डन के रूप में उसकी शिनाख्त की। मृतक के भाई बुढ़ढन ने बताया कि उसका भाई नशे का आदी था, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। मृतक सात भाइयों में चौथे नंबर तथा अविवाहित था। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर कोतवाल दयाचंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक नशे का आदी था परिजनों के कहने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें