शालिनी हत्याकांड में नामजद बाबा रामकुमार की बंदूक का लाइसेंस जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की थी। रामकुमार इन दिनों जेल में है।
गौरतलब है कि क्षेत्र के गांव भिलावां निवासी मनोज यादव का अपनी पत्नी रेखा यादव से काफी समय से विवाद चल रहा है। रेखा पति से अलग शाहजहांपुर में रहती है। उसके बच्चे मनोज के साथ रहते थे। छह अप्रैल को रेखा ने 16 वर्षीय पुत्री शालिनी की हत्या कर कॉलेज परिसर में ही शव जलाने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिता से अधजला शव कब्जे में ले लिया था। रात में ही रेखा की ओर से ससुर रामकुमार, पति मनोज, मनोज की महिला मित्र नीरज और गांव के ही शिवसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि रामकुमार की एकनाली बंदूक का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने लाइसेंस निलंबित कर दिया है।