पुलिस ने चौकीदार और ठेकेदार से पूछताछ की लेकिन व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे 100 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य 2015 से चल रहा है। कोविड-19 के कारण बिल्डिंग निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिफ्ट के लिए बनाए गड्ढे में भरे पानी में बुधवार सुबह एक पुरुष का शव मिला है। सूचना पर पहुंची चौक कोतवाली पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने चौकीदार और ठेकेदार से पूछताछ की लेकिन व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे 100 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य 2015 से चल रहा है। कोविड-19 के कारण बिल्डिंग निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे मजदूर काम करने के लिए पहुंचे थे। तभी उन्हें लिफ्ट के लिए बनाए गए गड्ढे में भरे पानी में एक शव उतराता नजर आया। तब ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी।