फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में आग लगाकर नवविवाहिता ने दी जान

Thu, 13 Aug 2015 11:55 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में रहने वाले राम सिंह की 19 वर्षीय बेटी कोमल ने बुधवार की देर रात कमरा बंद करके आग लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला, लेकिन इससे पहले कोमल ने दम तोड़ दिया। कोमल की तीन महीना पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी रामसिंह ने अपनी बेटी कोमल की तीन महीना पहले एटा में रहने वाले राजवीर से शादी की थी। करीब एक महीना पहले राम सिंह कोमल को ससुराल से घर विदा करा लाए थे। राम सिंह काम के सिलसिले में 15 दिन पहले दिल्ली गए थे। कोमल, छोटे भाई आशीष के साथ घर में अकेली थी। शाम करीब आठ बजे कोमल ने आशीष को खाना बनाकर खिलाया। इसके बाद कोमल ने पिता राम सिंह को फोन करके मोबाइल रिचार्ज करने की बात कही। रात ज्यादा होने की वजह से दुकानें बंद हो गईं तो राम सिंह ने कोमल से सुबह रिचार्ज कराने की बात कही। बताते हैं कि रात बिजली जाने के बाद दरवाजे पर बैठकर कोमल अपने पति राजवीर से मोबाइल पर बात करती रही। रात करीब साढ़े बारह बजे बिजली आने के बाद कोमल कमरे के अंदर चली गई और दरवाजा बंद करके मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। चीख-पुकार की आवाज सुनकर घर के बाहर सो रहा आशीष जाग गया। आशीष ने शोर मचाकर मोहल्ले वालों को बुलाया। लोगों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन नहीं खुला। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर कोमल को बाहर निकाला, लेकिन तब का उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना दिल्ली में राम सिंह और कोमल की ससुराल में दी गई। बृहस्पतिवार दोपहर सभी लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें