फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को चाकू मारकर लहूलुहान किया

Tue, 31 Oct 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
-पति पर रिपोर्ट दर्ज, घरेलू विवाद में अंजाम दी घटना
विज्ञापन


गांव नवदिया मनकंठ में एक युवक ने मामूली कहासुनी में पत्नी के गुप्तांग में चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया। महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पत्नी का आरोप है कि पति शराबी है और नशे में घर में हंगामा करने के साथ ही दहेज लाने का दबाव बनाता था।
विज्ञापन

गांव नवदिया मनकंठ के सत्यपाल का अपनी पत्नी कमलेश देवी से सोमवार रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सत्यपाल ने गुस्से में आकर पत्नी को चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया। कमलेश की सूचना पर उसका ममेरा भाई खुटार के ही अंकित गांव पहुंचा और बहन कमलेश देवी को खुटार के सरकारी अस्पताल लाया। कमलेश देवी की तहरीर पर पुलिस ने सत्यपाल, सत्यपाल की मां प्रेमा देवी, चाचा आत्माराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालत गंभीर होने के चलते कमलेश देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कमलेश देवी का आरोप है कि सत्यपाल शराबी किस्म का है और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करता रहता है। पति के परिवार के लोग भी उसे प्रताड़ित करते हैं। एसओ बिरजाराम ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें