फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटोलिफ्टर को स्कूटी समेत ले गई दिल्ली पुलिस 

Sat, 28 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पुवायां में एक युवक को पकड़कर उसकी निशानदेही पर स्कूटी बरामद कर ली। युवक डेढ़ वर्ष पूर्व दिल्ली से स्कूटी चोरी कर लाया था। पुवायां के मोहल्ला छावनी निवासी अक्षय कुमार डेढ़ वर्ष पूर्व दिल्ली के थाना इंदलपुर के गांव टोड़ापुर में प्रेम यादव के ढाबे पर काम करता था। मालिक से विवाद होने पर अक्षय उसकी स्कूटी लेकर पुवायां भाग आया। प्रेम यादव ने अक्षय के खिलाफ स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंदलपुर थाने की पुलिस शुक्रवार को पुवायां पुहंची और अक्षय को उसके घर से दबोच लिया। अक्षय ने स्कूटी बेचे जाने की बात बताई, इस पर पुलिस ने पुवायां के ही एक व्यक्ति से स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस बरामद स्कूटी और अक्षय को दिल्ली ले गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें