थाना सिंधौली क्षेत्र के एक गांव में ससुर ने अपनी पुत्रवधू के साथ रेप कर दिया। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसका विवाह एक गांव में रहने वाले युवक से डेढ़ साल पहले हुआ था। दो महीना पहले वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी, करीब आधी रात में उसका ससुर कमरे में घुस आया और लाइसेंसी रायफल के बल पर रेप कर दिया। विरोध करने पर ससुर ने जान से मारने की धमकी दी। यह बात उसने अपने पति को बताई तो वह झगड़ा करने लगा। पीड़ित ने यह बात अपने मायके वालों को बताई तो वह लोग उसे मायके ले आए। कुछ दिन बाद पति और ससुर विदा कराने आए तो पीड़िता ने उनके साथ जाने से इनकार दिया। इससे बौखलाए ससुर ने रायफल तानते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की थाना सिंधौली में शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मामले में विविध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।