फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन से लूट का किया खुलासा

Thu, 18 Feb 2016 08:26 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 वसूली करके लौट रहे एक निजी मोबाइल कंपनी के सेल्समैन से मंगलवार को हुई लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन लुटेराें को मोबाइल व लूटी गई नगदी के साथ गिरफ्तार कर लूट का खुलासा किया है।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल संजय शुक्ला ने बताया कि बंडा के गांव नरायनपुर गंगा निवासी सुधीर तिवारी वसूली करके बरेली मोड़ से राईखेड़ा जा रहा था। इसी बीच एक स्थान पर रूक गया। जहां तीन युवकाें ने उसे घेर कर लाठी डंडा से पीटकर उससेे तीन हजार रुपये, मोबाइल, पर्स व रिचार्ज करने वाला डेमो लूट लिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने राईखेड़ा के निकट छापा मारकर ककरा कलां निवासी तनमिंदर सिंह पुत्र परमजीत सिंह, सुखदेव सिंह सोनू पुत्र राजवीर व सहवेगपुर निवासी अजय कुमार पुत्र पातीराम को लूटे गए मोबाइल, पर्स, तीन हजार रुपये, फोटो सहित एक मकान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियाें ने पुलिस को बताया कि उन्हाेंने लूट के बाद पकड़े जाने के डर से मोबाइल की सिम निकालकर फेंक दीं। लुटेराें को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अनुज तिवारी, एचसीपी वेदप्रकाश, जहूर, कांस्टेबिल अशोक व अखिलेश शामिल हैं।






संदिग्ध परिस्थितियाें गोली लगने से एक घायल
तिलहर। क्षेत्र के गांव टाहपशु निवासी सोनपाल पुत्र टोढ़ीलाल को कुछ लोगाें ने बुधवार रात गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर भिजवाया है। सोनपाल के भाई महेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोनपाल खाना खाकर मढ़ी पर जा रहा था। उसी समय रास्ते में पिथनापुर निवासी रामू छंगे व टाह बनारस निवासी श्रीपाल ने उसे घेर कर फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनाें के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन







रुपये व मोबाइल लूटने का आरोप
तिलहर। क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर निवासी अधिवक्ता आदित्य कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस चौकी से कुछ आगे अज्ञात लोगाें ने उससे मल्टीमीडिया मोबाइल, शादी के कार्ड व दस हजार रुपये लूट लिए। खबर लिखे जाने तक तक पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थी। बकौल पुलिस अधिवक्ता ने लूट हो जाने के बाद न तो एक फलंाग पर स्थित पुलिस चौकी कोई सूचना दी और न ही पुलिस को लुटे हुए मोबाइल नंबर की जानकारी दी है। इस कारण पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें