फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पकड़ी 30 लाख की हौजरी और बीड़ी

Thu, 15 Feb 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की मोबाइल टीम ने रेलवे स्टेशन पर करीब 30 लाख रुपये की हौजरी और बीड़ी पकड़ी है। यह माल टैक्स चोरी कर पश्चिमी बंगाल के कोलकाता और बिहार के धनबाद से लाया जा रहा था। वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अजीत सिंह ने बताया कि पकड़ी गई बीड़ी के कागजात तो थे, लेकिन अवैध थे। वहीं बरामद हौजरी का कोई कागजात नहीं मिला है। माल को वाणिज्यकर विभाग ने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अजीत सिंह को सूचना मिली कि डाउन 13308 किसान एक्सप्रेस से भारी तादाद में हौजरी और बीड़ी शाहजहांपुर पहुंची है। इसको टैक्स चोरी कर लाया गया है। सूचना के आधार पर असिस्टेंट कमिश्नर ने मोबाइल टीम के साथ स्टेशन पर छापामारी की। यहां प्लेटफार्म नंबर एक पर यह माल रखा था। इसमें बीड़ी के 29 और हौजरी के 48 नग थे। इनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। किसी भी माल के कागजात नहीं मिले। हौजरी धनबाद और बीड़ी कोलकाता से किसान एक्सप्रेस में लोड की गई थी। असिस्टेंट कमिश्नर अजीत सिंह ने बताया कि बीड़ी के कागजात थे, लेकिन यह वैध नहीं थे। जबकि हौजरी का कोई कागजात नहीं था। माल को कब्जे में ले लिया गया है। प्रथम दृष्टया यह टैक्स चोरी का मामला मालूम होता है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

10 दिन पहले भी पकड़ा गया था लाखों का माल
ट्रेन के जरिये टैक्स चोरी का यह मामला नया नहीं है। पांच फरवरी को भी वाणिज्यकर विभाग की टीम ने स्टेशन से लाखों रुपये की हौजरी पकड़ी थी। डाउन सियालदह एक्सप्रेस से यह हौजरी कोलकाता से लाई गई थी। बरामद हौजरी की कीमत लाखों में थी। बरामद हौजरी के 16 नगों में एक का भी कोई कागजात नहीं मिला था। यह मामला भी प्रथम दृष्टया टैक्स चोरी का पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें