फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्क फैक्ट्री में गनमैन की लाश मिली, घरवाले बिफरे

Sat, 09 Jan 2016 11:22 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी गाड़ीपुरा मोहल्ले में चल रही रस्क फैक्ट्री के गनमैन की लाश संदिग्ध हालात में फैक्ट्री में मिली। फैक्ट्री मालिक मौके फरार हो गया। घरवालों ने फैक्ट्री में काम करने वाले आधा दर्जन मजदूरों को बंधक बना लिया और जमकर हंगामा काटा। करीब 18 घंटे तक पुलिस ने मौके से लाश को नहीं उठाया। शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे शव का पंचनामा कर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के सिउरा निवासी इंद्रपाल सिंह (55 साल) आरसी मिशन क्षेत्र के गढ़ी गाड़ीपुरा स्थित रस्क फैक्ट्री में बतौर गनमैन काम करते थे। मृतक की पत्नी निर्मला ने पुलिस को बताया कि उसके पति शुक्रवार की शाम ड्यूटी करने सुबह सवेरे रस्क फैक्ट्री गए थे। शनिवार की सुबह नौ बजे तक उनके न लौटने पर मोबाइल पर फोन किया तो फोन मालिक ने उठाया, लेकिन इंद्रपाल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और टालमटोल करते रहे। शक होने पर वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ फैक्ट्री पहुंची। यहां मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे और उसके पति की लाश एक कोने पर औधे मुंह पड़ी हुई थी। मुंह से खून निकल रहा था और गन दूसरी तरफ टंगी थी।   
परिवार वाले हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताने लगे। घरवालों को आक्रोशित होते देख फैक्ट्री के मालिक विमल गुप्ता निवासी दलेलगंज मौके से खिसक गए। फिर आक्रोशित परिवार वालों ने वहां कार्यरत करीब आधा दर्जन से ज्यादा मजदूरों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया और प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाठक को दिन के करीब 11 बजे जानकारी दी।
विज्ञापन

निर्मला ने बताया कि उससे अलग रह रहे उसके एक पुत्र को बुलवा कर फैक्ट्री मालिक की तरफ से जबरन समझौता लिखाने का दबाव बनाते रहे, जिस कारण घंटों बीतने के बाद भी पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं कराई गई।

मेरे पति की मौत फैक्ट्री के अंदर हुई है। उसकी जानकारी मालिक द्वारा घरवालों को देनी चाहिए थी। उसकी हत्या किए जाने की आशंका है, जिसके लिए मालिक जिम्मेदार है।
- निर्मला सिंह, सिउरा, मृतक की पत्नी

इंद्रपाल की लाश फैक्ट्री में मिली है, जिस पर किसी चोट का निशान है। दिन के करीब 11 बजे सूचना मिली। मौके पर परिवारवाले हंगामा काट रहे थे। उनसे प्रकरण के संबंध में तहरीर लेकर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए विवेचना की जाएगी।
- नरेंद्र पाठक, प्रभारी, आरसी मिशन     

मानवता को शर्मसार कर गई फैक्ट्री प्रबंधन की हरकतें!
रोजा। गढ़ी गाड़ीपुरा में एक रस्क फैक्ट्री में गनमैन इंद्रपाल की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद फैक्ट्री मालिक द्वारा की गई लापरवाही ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया। इसमें थाना आरसी मिशन पुलिस की निष्क्रियता भी सामने आई है। फैक्ट्री के अंदर हुई मौत के बाद उसकी लाश को जिस तरह से हटाने का प्रयास किया गया और मृतक के पुत्र को थाने में बुलवाकर जबरन समझौता का दबाव बनाया गया, उससे स्पष्ट है कि फैक्ट्री में सब कुछ ठीकठाक नहीं है। लाख टके का सवाल है जब उसके कर्मचारी की मौत फैक्ट्री के अंदर हुई है तो प्रबंधन ने उसके घरवालों को सूचित क्यों नहीं किया? मालिक आनन फानन में नेताओं की शरण लेकर पुलिसिया कार्रवाई से बचने की जुगत में क्यों लगे रहे?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें