फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित की मौत ने खड़े  किए गई सवाल

Thu, 15 Jun 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
 मोहल्ला काजीटोला में रोहित वर्मा की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घर वाले दुश्मनी की कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं। रोहित की एक साल पहले काजल से शादी हुई थी।
विज्ञापन

रोहित वर्मा उर्फ लल्ला चार भाइयों में सबसे छोटा था। उससे बड़े भाई राजीव, संजीव, मोहित अलग-अलग परिवार के साथ रह रहे हैं। घर के अंदर गोली लगने से रोहित की मौत पर सवाल उठने की कई वजह पुलिस की नजर में घूम रही है। जैसे किराएदार को घटना की जानकारी तब हुई जब रोहित के पिता घर के अंदर दाखिल हुए, ऐसे में क्या गोली चलने की आवाज घर में सुनाई नहीं दी होगी। इसके अलावा पुलिस इस बिंदु पर भी काम कर रही है कि उसके अपनी पत्नी से या ससुराल वालों से कैसे संबंध थे। मोहल्ले के लोग भी रोहित की इस तरह से हुई मौत पर अलग-अलग तरह की चर्चा कर रहे हैं। मौके पर असलाह का न मिलना भी हत्या की ओर संदेह जाहिर कर रहा है। घटना के समय उसकी मां भी उस वक्त घर में मौजूद नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें