फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती को लूट लिखे जाने पर ग्रामीण भड़के

Mon, 15 Feb 2016 08:36 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र के गांव मानपुर में शनिवार रात दो घरों में लाखों की डकैती के मामले में पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की। इस पर भड़के ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत कर घटना की रिपोर्ट डकैती की धारा में दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

मानपुर गांव के मेवाराम के घर शनिवार की रात करीब एक दर्जन असलहाधारी बदमाशों ने परिवार के लोगों को कमरे में बंद कर दिया था। बदमाशों ने उनके बेटे विजय पर तमंचा तानकर कमरों में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर 18 हजार रुपये और सात लाख के जेवर लूट लिए थे। इसके बाद पड़ोसी सेवाराम के घर में घुसे बदमाश एक लाख कीमत के जेवर और नगदी लूटकर ले गए थे। आरोप है कि पुलिस ने अपने हिसाब से घटना में चार बदमाश शामिल होना दिखाकर लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसका पता लगने पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। गांव वाले बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें