फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाई कारीगर से सरेशाम लूट

Thu, 12 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर क्षेत्र में ईदगाह रोड पर बुधवार शाम बाइक सवार तीन लुटेरों ने एक युवक के पास से नकदी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। वहीं पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। मोहल्ला ककरा कलां निवासी वसीम पुत्र कमरूद्दीन ने बताया कि वह पक्का तालाब मोहल्ले मेें असलम की फैक्ट्री में सिलाई का काम करता है। बुधवार शाम छह बजे वह फैक्ट्री से पेमैंट लेकर पैदल घर जा रहा था। जब वह ईदगाह रोड पर पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसके पास आकर बाइक रोक दी। इतने मेें एक युवक बाइक से उतरा और उसने उसके कनपटी पर तमंचा लगा दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। उन लोगों ने उसके  पास से पेमेंट के पांच हजार रुपए व एंड्रायड  मोबाइल फोन लूट लिया और तेज रफ्तार आगे की ओर भाग गए। पीड़ित ने उन लोगें के जाने के बाद शोर मचाया, लेकिन तब तक वह लोग भाग गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। सदर इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि थाने में अभी इस तरह की  कोई सूचना नहीं है। तहरीर मिलेगी तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने पिता पुत्र को लूटा
बंडा। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर दिनदहाडे़ बाप बेटे से छह हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बेखौफ बदमाश भीड़ के बीच से फरार हो गए।  गांव डभौरा सेवा निवासी मेवाराम बुधवार को अपने पुत्र राजवीर के साथ बंडा में खुटार रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक से रुपये निकालने आए थे। मेवराम ने दस हजार रुपये निकालने के लिए फार्म भरा लेकिन कैशियर ने राकश कम होने की बात कहते हुए छह हजार रुपये का बिड्राल लेकर रुपये दे दिए। बैंक से घर जाने के लिए निकले मेवाराम और उसके पुत्र को बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से मात्र पांच सौ मीटर दूर ही रोक लिया और तमंचा तानकर शोर नहीं मचाने की हिदायत देते हुए रुपये लूट लिए। बदमाशों ने राजवीर के पास से माबाइल भी छीन लिया और भाग निकले। भागते समय बदमाश बाइक का प्लग भी निकाल ले गए। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में लूट की घटना से सनसनी फैल गई, लेकिन किसी ने भी बदमाशों की पीछा करने की हिम्मत नहीं दिखाई। इसके बाद मेवाराम थाने पहुंचा और पुलिस को लूट की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद पिता पुत्र को बैंक ले जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई। लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि वह बाहर हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें