फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस खाई में पलटी, चार घायल

Thu, 22 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
पलटी रोडवेज बस।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह अल्हागंज क्षेत्र में शाहजहांपुर की अनुबंधित बस की साइड लगने से बरेली डिपो की बस खाई में जा गिरी। हादसे में चार यात्री घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। घटना सुबह करीब दस बजे की है। जलालाबाद की ओर से बरेली डिपो और शाहजहांपुर की अनुबंधित बस सवारियां लेकर फर्रुखाबाद जा रही थी। अल्हागंज से पहले एस्सार पेट्रोल पंप के पास अनुबंधित बस का ड्राइवर जब बरेली डिपो की बस को ओवरटेक कर रहा था तभी सामने साइकिल सवार के आ जाने पर अनुबंधित बस के चालक ने बस को तेजी से एक ओर काट दिया। इससे बस की पिछली साइड बरेली डिपो की बस में लग गई और वह खाई में जा गिरी। हादसे से सवारियों में चीखपुकार मच गई। हादसे में घायल तीन लोगों को पुलिस ने फर्रुखाबाद भिजवा दिया जबकि जलालाबाद के मोहल्ला आजादनगर निवासी बेचेलाल को सीएचसी भिजवा दिया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि अन्य यात्री गंतव्य के लिए रवाना हो गए। दोपहर करीब 12 बजे याकूबुपर पड़ाव के पास हुए एक अन्य हादसे में बाइक सवार युवक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सुखपाल का करीब 17 साल का पुत्र जितेंद्र पाल बाइक से याकूबपुर पड़ाव की ओर जा रहा था इसी दौरान वह सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी भिजवा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें