रविवार सुबह करीब छह बजे कस्बा में मुख्य हाईवे पर परौर तिराहे पर थाना मिर्जापुर के गांव दोषपुर निवासी लालाराम (55) पैदल रोड पार कर रहे थे कि तभी मिर्जापुर की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया। बाद में ट्रक को वाराकला चौकी पर जब्त कर लिया गया और चालक को हिरासत में लिया।
बाइक की टक्कर
से दंपति घायल
पुवायां। गांव उमरसड़ा निवासी विशेस्वर दयाल रविवार को अपनी पत्नी कामिनी देवी के साथ किसी काम से पुवायां आ रहे थे। रास्ते में एक बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दंपति घायल हो गए। लोगों ने उन्हें पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने कामिनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मारपीट करने पर चार
के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बंडा। कस्बे के मोहल्ला मुरादपुर की मरजीना ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र शनिवार की शाम गर्मी अधिक होने के कारण छत पर बैठा था। जिस पर पड़ोसी अलाउद्दीन ने उसके पुत्र को छत पर बैठने से मना किया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। मामले के तूल पकड़ जाने पर अलाउद्दीन, बबलू, जसरूद्दीन, दिलशाद आदि ने उसके घर में घुसकर पुत्र को पीटना शुरू कर दिया। बचाने पर उसे भी पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।
जमीन के विवाद
में किया जख्मी
बंडा। थाना पूरनपुर के गांव घुंघचियाई निवासी सुधाकर अवस्थी ने पुलिस को बताया कि बंडा के गांव उदयपुर खखरा उनकी जमीन है। जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। रविवार सुबह वह अपने खेत में धान की रोपाई करा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के पांच लोग खेत पर आकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी से पीटकर घायल कर दिया। बचाने आए राजेश की भी पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।