फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर रंजिशन हमला, चार पर रिपोर्ट

Mon, 13 Feb 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव ढुकरी कलां में कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में एक युवक को धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव ढुकरी कलां निवासी 40 वर्षीय भूरे सिंह ने बताया कि 25 साल पहले उसके बड़े भाई बलराम सिंह की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई थी। तभी से हत्यारोपी उससे और उसके परिवार से रंजिश मान रहे हैं। रविवार शाम वह खेत से लौट रहा था, तभी नौने ने अपने साथियाें के साथ उसे घेर लिया और उस पर लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस घटना में धारदार हथियार से उसका सिर फट गया। चीखपुकार सुनकर उसके परिवार के लोग जब आए, तब तक हमलावर भाग गए। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं थानाध्यक्ष रजी अहमद ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें