फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशु काटते दो बंदी

Mon, 13 Feb 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पिपरिया उदयभान के जगंल में प्रतिबंधित पशु को काटते हुए दो लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों को डेढ़ क्विंटल मांस व पशु हत्या किए जाने के उपकरणों सहित जेल भेजा। थानाध्यक्ष अवनीश यादव पुलिस बल के साथ रविवार को रात शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर रोड गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र गांव पिपरिया उदयभानपुर  के  जंगल में दो लोग प्रतिबंधित पशु काट  रहे हैं। थानाध्यक्ष अवनीश ने पुलिस टीम के साथ जा धमके और पशु काटते दो लोगों को पकड़ लिया। मौके से डेढ़ क्विंटल मांस व पशु काटने के औजार बरामद हुए। पकड़े गये दोनों ने अपने नाम मोनीस पुत्र नबी हसन निवासी पिपरिया उदयभानपुर तथा कबीर हसन पुत्र अहमद अली निवासी रोहनिया बीसलपुर पीलीभीत बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें