फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाला निकला दूधिया का बेटा

Sun, 05 Apr 2015 11:37 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफ की पत्नी से रंगदारी मांगने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने क्राइम ब्रांच की सहायता से बरेली मोड़ के पास से हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक के पिता सर्राफ के यहां दूध देने जाते हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले सर्राफ की 45 वर्षीय पत्नी से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने और ऐसा न करने पर उनके अश्लील फोटो बाजार में चिपकाने की धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला कुछ और ही नजर आया। पूछताछ में पीड़ित महिला ने बताया था कि उनके पीएनटी फोन के साथ ही 26 मार्च को उनके घर दूध देने आने वाले व्यक्ति के मोबाइल पर भी कॉल आई थी। दूधिए के मोबाइल पर जिस नंबर से कॉल आई थी, पुलिस ने उसे सर्विलांस पर लगा दिया।
क्राइम ब्रांच से मिली सूचना के मुताबिक धमकी देने वाले के मोबाइल फोन की लोकेशन बरेली मोड़ के पास मिली। इस पर कोतवाली इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश राय ने राजघाट चौकी प्रभारी दिलीप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां भेजी। थोड़ी मशक्कत के बाद धमकी देने वाले युवक को पकड़ लिया। वह अपनी ससुराल बरेली भागने की फिराक में खड़ा था। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम अतुल बताया। वह मोहल्ला रोशनगंज के देवीशरण का बेटा है। उसके पिता सर्राफ के घर दूध पहुंचाते हैं। उनके मोबाइल से ही उसने व्यापारी के घर का नंबर लिया था। वह यह भी जानता था कि महिला काफी धनाढ्य है। इसी वजह से उसने प्लान करके धमकी दी थी, लेकिन उसके पास कोई भी अश्लील फोटो या वीडियो क्लीपिंग नहीं है।
विज्ञापन


बीबीए है रंगदारी मांगने वाला अतुल
सर्राफ की पत्नी को ब्लैकमेल करके रंगदारी मांगने वाले जिस युवक को पुलिस ने पकड़ा है, वह पढ़ा-लिखा है, लेकिन बेरोजगार है। नौकरी न मिलने से जब घर का खर्च चलाना मुश्किल हुआ तो उसने इस तरह से पैसा कमाने की सोची। दरअसल प्रेम विवाह करने की वजह से घरवाले भी उसकी आर्थिक  मदद नहीं करते हैं।  
सर्राफ की पत्नी को धमकाकर 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला अतुल पेशेवर अपराधी नहीं है। उसने वर्ष 2014 में बरेली के एक नामी कॉलेज से बीबीए की डिग्री हासिल की है, लेकिन बेरोजगार है। उसने बरेली की ही एक युवती से लवमैरिज भी की है। इस वजह से घरवालों ने उससे नाता तोड़ रखा है। अतुल अपनी ससुराल में रहता है। उसके एक 10 माह का बच्चा भी है। घर का खर्च चलाना उसके लिए भारी पड़ रहा था। घर से भी किसी तरह की मदद न मिलने से वह परेशान रहने लगा था। घरवालों की काफी खुशामद करने के बाद करीब एक महीना पहले ही उसे रोशनगंज स्थित घर में परिवार के साथ रहने की इजाजत मिली थी।
घर आकर उसे पता चला कि एक सर्राफ के यहां उसके पिता दूध बिक्री करने जाते हैं। व्यवसायी की पत्नी के पास खासी रकम होने की जानकारी मिलने पर उसने ब्लैकमेलिंग करके रुपये ऐंठने का प्लान बनाया। इसी के तहत उसने 10 लाख रुपये जैसी मोटी रकम मांगी और फंस गया। इस मामले में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें