फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी ने की थी भगवान शरण की हत्या

Wed, 24 Feb 2016 12:36 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोमवार को मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ढाई घाट मेले में जाम के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पहले निकालने को लेकर हुए विवाद में जलालाबाद के ग्राम चंदियुरा बहादुर ग्राम पंचायत की प्रधान के सगे देवर भगवान शरण (45) की गोली मारकर हत्या करने वाले का भेद मंगलवार को पुलिस ने खोल दिया। शक के आधार पर हिरासत में लिए गए आधा दर्जन लोगों से की गई पूछताछ में भेद खुला। आरोपी गोली कांट क्षेत्र के गांव डीगरपुर निवासी रिटायर्ड फ ौजी ने चलाई थी। वह घर छोड़कर भागा हुआ है। सीओ जलालाबाद आदेश त्यागी तीन पुलिस टीमों को लेकर रात को आरोपी की तलाश में दबिश देने निकले हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद मृतक के परिजन द्वारा दी गई सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा कस्बे के याकूबपुर पड़ाव से बस में बैठकर आए जिन दो लोगों को पुलिस ने सोमवार को पकड़ा था, उनकी शिनाख्त न हो पाने पर इस मामले में 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मिर्जापुर थाने में बीती रात ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। पुलिस ने पूछताछ में पाया कि थाना जैतीपुर के गांव बंथरी निवासी एक कथा वाचक ने मेले में उक्त पूर्व फ ौजी का पंडाल लगवाया था। फ ौजी भी वहीं ठहरा हुआ था। बीते सोमवार को कथावाचक का भाई अपना  ट्रैक्टर लेकर अन्य लोगों के साथ मेला से वापस गांव जा रहा था। उसी दौरान भगवान शरण से उसका झगड़ा हो जाने पर वह भागकर अपने कथावाचक भाई के पंडाल पहुंचा और घटना की जानकारी देकर कुछ लोगों से साथ चलने को कहा। करीब 10 मिनट बाद अन्य लोगों के साथ फ ौजी भी झगड़े वाली जगह पर पहुंचा और वहां गाली गलौज करने पर बात बढ़ी तो ताव में आए रिटायर्ड फ ौजी ने अपने रिवाल्वर से ट्राली को निशाना बनाकर तीन फ ायर झोंके जिसमें से एक गोली भगवानशरण के सीने मे जा धंसी। विवाद वाला दूसरा ट्रैक्टर ननिउरा गांव का है।

फोटो 21 में
फोर्स की कमी से लगा था जाम
मिर्जापुर। मेले के मुख्य पर्व पर भी फोर्स की कमी के चलते मेले के प्रवेश द्वार पर सुबह से ही जाम लगा हुआ था। जाम खुलवाने के लिए न तो ट्राफिक और न ही नागरिक पुलिस मौजूद थी। वाहन चालक पूरी तरह मनमानी कर रहे थे।
विज्ञापन


वर्जन
ढाई घाट मेला स्थल पर सोमवार को प्रधान के देवर को गोली मारने वाले का पता चल गया है। उसका नाम गिरफ्तारी होने पर खोल दिया जाएगा। वह कांट क्षेत्र का निवासी है और सेना से सेवानिवृत है। उसकी तलाश में दबिश देने को टीमें गठित कर दी गई है। मंगलवार रात को स्वयं भी मैं भी एक टीम लेकर दबिश देने निकल रहा हूं। बुधवार सुबह तक गिरफ्तारी की संभावना है। -- आदेश त्यागी, सीओ जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें