फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस प्लांट में घायल मजदूर ने दम तोड़ा

Sat, 30 May 2015 11:03 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलायंस पॉवर प्लांट में मंगलवार को किसी मशीन की चपेट में आकर घायल हुए मजदूर थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव आटा खुर्द निवासी 25 वर्षीय रामप्रताप की शुक्रवार रात इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव आटा खुर्द निवासी हरिपाल का बेटा रामप्रताप मंगलवार को पहली बार रिलायंस पॉवर प्लांट में मजदूरी करने गए थे। मृतक की पत्नी आरती ने बताया कि प्लांट में काम करते समय रामप्रताप किसी मशीन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। प्लांट के अधिकारियों ने तुरंत ही उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिवार वालों को सूचना दी कि वह काम करते समय गिरकर घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर परिवार वाले निजी अस्पताल पहुंचे। रामप्रताप के पेट में काफी चोट थी। शुक्रवार की रात उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामप्रताप की मौत की सूचना पर फैक्ट्री प्रशासन के अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। मृतक के 18 महीने का एक बेटा प्रतीक है। रामप्रताप की करीब तीन साल पहले आरती से शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें