रिलायंस पॉवर प्रोजेक्ट के गेट से पहले लालाबाग चौराहा पर बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार कमल किशोर शुक्ला से तीस हजार की नगदी और सोने की चेन लूट ली। पीछा करने पर बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। उनकी तरफ से लूट की तहरीर थाना आरसी मिशन में दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रीपुर के रहने वाले कमल किशोर शुक्ला रिलायंस पॉवर प्रोजेक्ट में लेबरों की सप्लाई के ठेेकेदार हैं। दिन में करीब सवा तीन बजे वह लेबरों का भुगतान करने के लिए घर से 30 हजार रुपये लेकर निकले थे। जब वह बाइक से लाल बाग चौराहा के पास पहुंचे, तभी उनको बाइक सवार सत्यप्रकाश उर्फ मुनीम ने दो अन्य साथियों के साथ रोक लिया। तीनों ने कमल से 30 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। बदमाश बाइक से गांव चक परमाली की तरफ भाग गए। कमल बाइक से बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया तो उन्होंने तमंचे से फायर कर दिया। दिनदहाड़े हुए घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।