फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्याकर लाश ईख में फेंकी

Mon, 19 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना निगोही क्षेत्र के गांव घुसगवां मजरा गौंटिया में रविवार देर रात गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर के अधिकांश हिस्से को जानवर खा गए। पुलिस भी हत्या की आशंका जाहिर कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। निगोही पुलिस को देर रात घुसगवां मजरा गौंटिया निवासी मुनीश यादव ने सूचना दी कि उनके खेत में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष अवनीश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि शहर से शहबाजनगर की ओर से आने वाली सड़क किनारे मुनीश के गन्ने के खेत में युवक की लाश पड़ी थी। उसके सिर का अधिकांश मांस गायब था। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी और सीओ सदर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेने के बाद मृतक के कपड़ों की तलाशी ली लेकिन कोई ऐसा क्लू नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो पाती। आसपास के लोगों से भी पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने बताया कि शायद सिर कुचलकर हत्या की गई है। शरीर के अन्य हिस्से में चोट का कोई निशान नहीं है। मृतक की उम्र लगभग 26 साल थी। वह सुरमई कलर की इनर, पाजामी, सफेद शर्ट, सफेद पीली दागदार जैकेट और काले रंग के चमड़े के जूते पहने था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें