फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप किया, निकाह करो तो सजा माफ

Mon, 15 May 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटेदार के पुत्र ने 11 मई को घर में घुसकर किया था बलात्कार
विज्ञापन

कई दिन चली पंचायत के बाद राजी हुए आरोपी पक्ष के लोग
अब 17 को रेप पीड़िता से होगा आरोपी का निकाह
 खुटार थाना क्षेत्र के गांव में कोटेदार के पुत्र ने चार दिन पहले एक बिन बाप की बेटी से घर में घुसकर न सिर्फ रेप किया था बल्कि उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले में बेटी से निकाह करने या फिर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात पर पीड़िता की मां अड़ी। कई दिन तक चली पंचायत के बाद आखिरकार सोमवार को उसे इंसाफ मिल गया। राजीनामे के तहत 17 मई को पीड़िता का निकाह आरोपी के साथ कराया जाएगा। अपने तरह का अनोखा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
11 मई को खुटार के एक गांव के कोटेदार के पुत्र ने घर के सामने रहने वाली एक लड़की को उसके घर में घुसकर दबोचकर उसके साथ दुराचार किया था। घटना के समय लड़की की मां एक शादी समारोह में गई थीं। पीड़िता के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। आरोपी ने घटना के विषय में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मां के आने पर लड़की ने पूरा वाकया बताया तो मां ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की और आरोपी पर लड़की से निकाह की बात कही। महिला ने कहा कि निकाह नहीं होने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराएगी। इसके बाद आरोपी पक्ष ने गांव के एक पूर्व प्रधान की शरण ली। पूर्व प्रधान ने पीड़िता की मां पर राजीनामा कर लेने का दबाव बनाया। पंचायत में गांव के कुछ और लोग भी पहुंचे। पहले लड़की की मां को 50 हजार रुपये और शुक्रवार शाम एक लाख रुपये लेकर चुप बैठ जाने को कहा गया, लेकिन पीड़िता की मां ने इससे साफ इंकार कर दिया और कहा कि अगर आरोपी लड़की से निकाह कर लेता है तो वह उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के कोटेदार पिता ने निकाह से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद रविवार को लड़की के भाई ने पीड़िता के साथ खुटार थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। आरोपी के पक्ष में कई नेता थाने में जा डटे। देरशाम तक राजीनामा का प्रयास किया जाता रहा। शाम को तय हुआ कि आरोपी का पीड़िता से 17 मई को निकाह कराया जाएगा। दोनों पक्षों ने स्टांप पर लिखा पढ़ी भी कर दी है। एसओ इंद्रकुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें