फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का भाई - जीजा गिरफ्तार

Thu, 04 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए जाने की सूचना पाकर ये दोनों शहर की ओर आए थे। इस प्रकरण की जांच टीम में लगी पुलिस टीमों के एक सदस्य ने दोनों को स्टेशन की ओर से रोडवेज की ओर जाते देख तत्काल सदर बाजार इंस्पेक्टर जेपी तिवारी को मोबाइल पर सूचना दी। तुरंत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर हिरासत में ले लिया गया। अभी भी मारकर गजरौला के नहर में फेंकी गई दोनों युवतियों के शव बरामद नहीं हो पाए हैं। एक पुलिस टीम वहां लगातार सर्च अभियान में स्टीमर और गोताखोरों के साथ डटी हुई है।
विज्ञापन

एसपी बबलू कुमार ने बताया कि सहेलियों के मार दिए जाने की पुष्टि तो प्राप्त साक्ष्यों और साजिश में शामिल रहे तीनों आरोपियों के बयानों से हो चुकी है लेकिन लाशों की बरामदी का हरसंभव प्रयास अभी जारी रखा गया है। इस मामले में इस्तेमाल हुई इनोवा और डीसीएम वाहनों के चालकों की अभी तलाश जारी है क्योंकि दोनों ही इस कांड के मूक चश्मदीद रहे हैं। साथ ही राहुल के कुछ अन्य परिवारीजनों की भी तलाश की जा रही है जिनकी इस कांड में संलिप्तता पुष्ट हुई है।
राहुल को रिमांड में लेने पुलिस आज देगी अर्जी
शाहजहांपुर। सहेलियों के अगवा और हत्या के मामले में मंगलवार को जेल भेज दिए मु्ख्य नामजद आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड में लेने को पुलिस बृहस्पतिवार को कोर्ट में अर्जी देगी। पुलिस को आशंका है कि अभी भी उसने कई राज नहीं उगले हैं। प्रापर्टी के साथ प्रेम छलावा की तो पुष्टि हुई है लेकिन अन्य परिवारीजन या इस्तेमाल हुए वाहनों के चालकों के भी इस साजिश में शामिल होने के कारणों के अलावा सुपारी किलरों से साल पुराने संपर्क की वजह का खुलासा होना अभी बाकी है।
विज्ञापन

52 वाहनों का चालान, 8150 रुपये की वसूली हुई
शाहजहांपुर। बुधवार शाम को सदर बाजार इलाके में वाहनों की सघन चेकिंग हुई। खिरनी बाग पर इंस्पेक्टर जेपी तिवारी की अगुवाई में पुलिस वालों ने गुजर रहे दोपहिया वाहनों से लेकर भारी वाहनों को चेक किया। कुल 52 वाहनों की चेकिंग में कोई कागजात न मिलने पर चालान कर दिया गया। अन्य 38 वाहनों में मिली खामियों के बाबत 8150 रुपये जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया।
डीजे जब्त, एक हिरासत में
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के पास स्थित शाह क्लब में मंगलवार देर रात काफी समय तक डीजे बजा। लोगों ने इसकी शिकायत सीधे एसपी से की तो तत्काल सदर बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। बजते हुए डीजे को जब्त कर उसके संचालक को हिरासत में लेकर धारा 151 में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें