फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की बरामदगी को धरने पर बैठे घरवाले

Sat, 19 May 2018 01:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पूर्व जलालाबाद के एक गांव से अपहृत किशोरी की बरामदगी और अपहर्ताओं की गिरफ्तारी में पुलिस स्तर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर आरोपियों के रिश्तेदारों ने लड़की के घरवालों को समझौता करने के लिए लोभ-लालच देने के साथ धमकाना शुरू कर दिया है। इसके विरोध में किशोरी के माता-पिता ने परिवार के अन्य कई सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट में धरना दिया। साथ ही डीएम के नाम एसडीएम सदर रामजी मिश्रा को ज्ञापन देकर बेटी की सकुशल बरामदगी कराने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की है।  
विज्ञापन

गत 29 मार्च को हुई इस घटना में किशोरी के पिता ने मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव सैनखेड़ा निवासी खुर्रम व विक्रम पुत्र श्रीपाल और गांव चौखुटिया निवासी जोगराज की पुत्री आरती, पत्नी महादेवी और पुत्र वीरेश के खिलाफ जलालाबाद थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी के पिता के अनुसार एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन बेटी का बरामद करने का कोई प्रयास नहीं किया। थाने जाने पर प्रभारी ने गालीगलौज करके भगा दिया। बाद में एएसपी ग्रामीण और एसपी से फरियाद करने पर भी कोई नतीजा नहीं निकला।  
ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिस लड़की बरामद करने की झूठी तसल्ली दे रही है जबकि मुल्जिमानों के रिश्तेदार समझौता करने के लिए लगातार धमका रहे हैं। आरोपियों की ओर से कहा जा रहा है कि लड़की के बदले 40 हजार रुपये ले लो और शपथ पत्र दे दो कि बेटी की शादी कर दी है। धरना में परिवार की अन्य कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें