पिता ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप
पुलिस ने पति को हिरासत में लिया, रिपोर्ट दर्ज
सदर बाजार थानांतर्गत मोहल्ला अलीजई में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मोहल्ले वालोें की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा काटा। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पति को हिरासत में ले लिया है।
थाना जलालाबाद के गांव सिकंदरपुर अफगानान निवासी बादाम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रेनू की शादी करीब छह साल पहले शाहजहांपुर के मोहल्ला अलीजई निवासी गजेंद्र यादव के पुत्र पुष्पेंद्र यादव से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर रेनू के साथ मारपीट करते रहते थे। कई बार समझाया भी लेकिन उन्होंने रेनू को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। गजेंद्र और पुष्पेंद्र मोहल्ले में ही मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रेनू के तीन साल और छह साल के दो बच्चे भी हैं। वह इस समय भी चार-पांच माह से गर्भवती थी।
बादाम सिंह ने आरोप लगाया कि उसका दामाद पुष्पेंद्र शराबी है। उसने अपने घरवालों की मदद से रेनू की हत्या कर दी है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ही रेनू की जान ली गई है। इन लोगों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट कर हत्या कर दी। बादाम सिंह बताते हैं कि बेटी का पूररेनू के शरीर पर चोट के निशान भी थे। बाद में ससुराल वालों ने घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए रेनू के शव को फांसी पर लटका दिया।