फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू की चाट खिलाकर युवक को लूटा

Mon, 30 Mar 2015 11:52 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रा कर रहे एक युवक को जहरखुरान ने नशीला पदार्थ मिली आलू की चाट खिला दी। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद जहरखुरानों ने उससे पांच हजार रुपये, मोबाइल और शैक्षिक प्रमाण-पत्र लूट लिए। जीआरपी की सूचना पर पहुंचे घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना अंतर्गत रतनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय पिंटू पुत्र गोकुल अमेठी जिले में काम करता है। रविवार को वह घर आ रहा था। रास्ते में जहरखुरान ने उसे चाट खिला दी।
विज्ञापन


रोडवेज के पास मिले अधेड़ ने दम तोड़ा
शाहजहांपुर। रविवार की रात को रोडवेज बस अड्डे के पास बेहोश मिले 50 वर्षीय अधेड़ को होमगार्ड ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ दिया। होमगार्ड भूपेंद्र सिंह को रविवार की रात एक युवक रोडवेज बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में मिला। आसपास के लोगों के मुताबिक उसे किसी बस कंडक्टर ने बस से उतार दिया था। वह जहरखुरान का शिकार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें