फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के घर पुलिस का धावा, तोड़फोड़

Fri, 30 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात पुलिस ने एक वारंटी का घर समझकर गांव नत्थापुर के पूर्व प्रधान महेंद्र पाल वर्मा के घर का दरवाजा तोड़कर जमकर तोड़फोड़ की। पूर्व प्रधान और वारंटी का नाम एक जैसा होने की वजह से यह गफलत हुई। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं से अभद्रता भी की गई। पूर्व प्रधान ने इस मामले में सीओ से शिकायत की है।महेंद्रपाल वर्मा ने सीओ अरुण कुमार को बताया कि बुधवार को वह किसी काम से बाहर गए थे। रात में साढ़े दस बजे कोतवाली से एक दरोगा छह सिपाहियों को लेकर उनके घर जा पहुंचे और उनके बारे में पूछताछ की। उनके घर में नहीं होने और रात होने से उनकी पत्नी ने पुलिस से सुबह आने को कहा तो दरोगा ने सिपाहियों से कहकर दरवाजा तुड़वा दिया और घर में घुसकर तलाशी ली। इस दौरान कुर्सियां आदि तोड़ दी गईं और जमकर गालीगलौज की गई। पुलिसकर्मी पत्नी की सोने की चेन और डेढ़ हजार रुपये भी उठा लाए। आरोप है कि दरोगा ने उनकी पत्नी को धमकी दी कि उसके पति को झूठे मामले में जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से समाज में उनकी प्रतिष्ठा को काफी धक्का लगा है। जानकारी पर उन्हें पता चला कि गांव के ही दूसरे महेंद्रपाल के नाम अदालत का वारंट था, लेकिन तोड़फोड़ उनके घर कर दी है। सीओ ने पूर्व प्रधान को मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें