फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने सिंधौली थाने के सिपाही को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 30 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिंधौली में तैनात एक सिपाही के साथ मूर्छा गांव के प्रधान ने मारपीट कर दी। पीड़ित सिपाही की ओर से प्रधान सहित दो लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने, एससी-एसटी एक्ट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सिंधौली थाने में तैनात सिपाही जयचंद्र वर्मा बृहस्पतिवार रात 8.30 चौकी में बैठे हुए थे। मूर्छा के प्रधान अरूण दीक्षित उर्फ लोटे ने सिपाही को किसी काम के लिए फोन किया। फोन पर ही दोनों के बीच हॉट-टॉक हो गई। विवाद बढ़ने पर प्रधान ने सिपाही को देख लेने की धमकी दी। इस पर सिपाही ने चौकी पर आने को कह दिया। कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ आ गया और सिपाही के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे स्टाफ के अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद वह लोेग मौके से भाग गए। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर सिंधौली थाने में प्रधान अरूण दीक्षित व उसके साथी सैंजना निवासी राकेश यादव के खिलाफ धारा 323, 353,504,506,332, एससी-एससी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रहीं हैं।
कचहरी चौराहा पर भिड़ी गाड़ियां
शाहजहांपुर। कचहरी चौराहा पर बृहस्पतिवार देर रात लगभग नौ बजे रोडवेज की अनुबंधित बस और टवेरा की टक्कर हो गई। हालांकि टवेरा में सवार लोग बाल-बाल बच गए। मौक पर 100 डायल पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें