फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने महिला ने खाया जहर

Mon, 03 Jul 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
जहर खाया - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
छह एकड़ जमीन पर खड़ी फसल जुतवाकर विपक्षा को कब्जा दिलाने पहुंचे तहसीलदार और पुलिस के सामने एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे अधिकारियों के होश उड़ गए। महिला को बेहोशी की हालत में पुलिस ने सरकारी गाड़ी से अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। 
विज्ञापन

गांव लुकमानपुर बहेड़ा निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि लगभग 40 साल पहले गोमती नदी के किनारे की परती पड़ी जमीन को उन्होंने बराबर कर कृषि योग्य बनाकर फसल उगानी शुरू की थी। इसके बाद उक्त जमीन श्रेणी तीन के अंतर्गत उनकी पत्नी मंजीत कौर के नाम अभिलेखों में दर्ज हो गई। लगभग 28 साल पहले राजस्व विभाग के किसी कर्मचारी ने अभिलेखों में हेरफेर कर उक्त जमीन को ग्राम समाज में दर्ज कर गांव के ही छह लोगों के नाम पट्टे कर दिए। 
पट्टे होने की जानकारी पर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर स्टे करा लिया। जिसमें कोर्ट ने आदेश किया कि मुकदमे के दौरान कुलदीप सिंह, मंजीत कौर को जमीन से बेदखल न किया जाए। कोर्ट के आदेश के बाद भी रविवार दोपहर तहसीलदार केएम दीक्षित ने राजस्व टीम और पुलिस फोर्स साथ मौके पर पहुंचकर उसके खेत में खड़ी बाजरे की फसल को जुतवाना शुरू कर दिया। मंजीत कौर के विरोध करने पर भी जब पुलिस और प्रशासन नहीं माना तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे पुलिस और मौके पर मौजूद अधिकारियों में खलबली मच गई। महिला को पुलिस ने अपने वाहन से लाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर बताया है। 
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार पुवायां केएम दीक्षित ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जिसके नाम जमीन थी उसको कब्जा दिला दिया गया है। मौके पर कोई स्टे आदि नहीं दिखाया गया। महिला के जहर खाने की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें