फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट गेट पर ‘पीके’ का होर्डिंग-पोस्टर फूंका

Sun, 04 Jan 2015 12:38 AM IST
श्ााहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म ‘पीके’ को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को शिवसैनिकों ने फिल्म के होर्डिंग-पोस्टर कलक्ट्रेट गेट पर जला दिए। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर फिल्म का प्रदर्शन रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन


फिल्म का विरोध तो पहले से ही चल रहा था। शनिवार को शिवसैनिकों ने गर्रा फाटक के पास लगा ‘पीके’ का होर्डिंग-पोस्टर वहां से उतार लिया। उसे लेकर शिवसैनिक नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और होर्डिंग-पोस्टर फूंक दिया। सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा कि इस फिल्म में हिंदू धर्म की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है, इसलिए फिल्म निर्माता और अभिनेता पर मुकदमा दर्ज किया जाए।

इस संबंध में शिवसेना के नगर अध्यक्ष अमन नैय्यर ने कहा कि यदि तीन दिनों के अंदर फिल्म का संचालन अंबा सिनेप्लेक्स से बंद नही किया तो शिवसैनिक सिनेप्लेक्स के बाहर उग्र प्रदर्शन करेंगे। होर्डिंग जलाने वालों में अशोक वर्मा, रामसेवक, अनिल, मोहित श्रीवास्तव, ऋषिपाल, राजन खुराना, शुभम, धर्मवीर, भीमसेन, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक दिन में करें जांच रिपोर्ट देने के निर्देश
इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी ने कहा कि इस मामले में मनोरंजन कर अधिकारी को जांच करके एक दिन के अंदर आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इसके बाद ही फिल्म के संचालन कराने के बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।

पुवायां में भ्ाी पुतला फूंका
पुवायां। फिल्म ‘पीके’ को टैक्स फ्री किए जाने के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पुवायां के राजीव चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया और सरकार के साथ ही आमिर खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बजरंग दल के जिला संयोजक विपिन शुक्ला ने कहा कि फिल्म पीके में हिंदू धर्म का मजाक बनाया गया है। इससे संपूर्ण हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीके को देश भर में प्रतिबंधित करने की मांग की। इससे पूर्व बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के प्रतीकात्मक पुतले को शव यात्रा के रूप में लेकर राजीव चौक पर पहुंचे और आग लगा दी।

पुतला दहन के समय सिद्धार्थ कश्यप, राजकुमार गुप्ता, अनिल मिश्र, नीरज कश्यप, प्रमोद सिंह, प्रभात सिंह, दीपांशु गुप्ता, संजय सूर्या, पार्थ मिश्रा, अमरदीप राठौर, संजीव कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें