फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी होमगार्ड ने बरामद कराया तमंचा

Sun, 25 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह पूर्व भाभी को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी होमगार्ड को पुलिस ने रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। गांव मरेना निवासी भगवानदास का एक माह पूर्व अपने भाई अमरपाल और भाभी आशा देवी से कहासुनी हो गई थी। इस पर बात बढ़ने पर उनमें मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर भगवानदास तमंचा निकाल लाया। तब उसने तमंचे से गोली चला दी जो आशा देवी के लगी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए बरेली भिजवाकर थाने पर भगवानदास के विरुद्ध हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की कई कोशिशों के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद आरोपी भगवानदास ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। शनिवार को पुलिस ने उसे कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर उसे वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें