फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के सामने फरियादी गर्भवती महिला हुई बेहोश

Fri, 30 Jan 2015 12:07 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बंडा क्षेत्र के गांव नबीनगर में छह दिन पहले हुए झगड़े के मामले में एसपी से शिकायत करने आई 22 वर्षीय गर्भवती महिला विभा सिंह बृहस्पतिवार को एसपी के सामने बेहोश हो गई। एसपी ने महिला के साथ आए उसके परिवार वालों को कार्रवाई का आश्वासन देकर थाना सदर बाजार से महिला पुलिस को बुलाकर बेहोश महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव नबी नगर में रहने वाली विभा सिंह ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि शनिवार को उनके परिवार में रहने भतीजे से घूरा डालने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद भतीजा अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर अपने साथियों के साथ घर में घुस आया। हमलावरों ने आठ महीने की गर्भवती विभा सिंह, उसके देवर मुकेश, जेठ बबलू और जेठानी मंजली पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने विभा के पेट में लात मारी, जिससे वह बेहोश हो गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को विभा अपनी सास के साथ एसपी से शिकायत करने आई थी। अपनी बात कहते-कहते वह एसपी के सामने बेहोश हो गई। आनन-फानन में महिला पुलिस कर्मियों को बुलाकर विभा को अस्पताल भेजा गया। एसपी ने खुटार एसओ को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें