फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से एक लाख लूटे

Sat, 21 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर रोड पर हसौआ माइनर के पास शुक्रवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से एक लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर सरन कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी के जरिए निगोही क्षेत्र में कई समूहों को रोजगार के लिए लोन दिया गया है। लोन की वसूली के सिलसिले में वह बाइक से दिन में कस्बे में आए थे। उन्होंने चार जगहों से करीब एक लाख रुपये की रकम वसूल की। इसके बाद वह अपनी बाइक से शाहजहांपुर मार्ग से बरेली जा रहे थे। रास्ते में हसौआ माइनर के पास एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनकी बाइक गिरा दी और उनके पास से एक लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश शाहजहांपुर की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें