फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  तमंचे के बल पर किशोरी के अपहरण की कोशिश  

Tue, 05 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला से सोमवार को पड़ोसियों ने तमंचे के बल किशोरी को खींचकर अपहरण करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर दो आरोपी भाग गए। मोहल्ले वालों ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी की दादी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दिन में करीब 11 बजे मोहल्ले के दो युवक घर में तमंचा लेकर घुस आए। उनकी पोती घर में झाड़ू लगा रही थी। युवकों ने तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण करने कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां पहुंच गई। युवकों ने उसको धक्का दे दिया। मोहल्ले वालों की भीड़ इकट्ठी होते देखकर आरोपियों ने फायरिंग करके भागने की कोशिश की। मोहल्ले वालों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो बाइक से भाग गए। पकड़े गए युवक की मोहल्ले वालों ने जमकर पिटाई कर दी और उसे सदर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी आसिफ अली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस तरीके आरोप लगाए गए हैं वह गलत हैं। किशोरी और पड़ोसी युवक के पहले से संबंध थे। घर वालों के मना करने पर किशोरी ने उससे बोलना छोड़ दिया था। पड़ोसी युवक उससे घर में बात करने आया था। अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। मामले की जांच होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें