फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ने घरेलू विवाद होने पर जहरीला पदार्थ खाया

Tue, 08 Sep 2015 11:47 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुए घरेलू विवाद में एक महिला, एक किशोरी और दो युवकों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद चारों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव दलेलपुर निवासी हरिपाल की 17 वर्षीय बेटी की मां से कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर उसने कीटनाशक पी लिया। इसी थाना क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी कल्लू का 30 वर्षीय पत्नी मुन्नी से विवाद हो गया था। उसने आत्महत्या कर लेने की धमकी दी थी, लेकिन कल्लू ने उसकी बात को हल्के में लिया। मुन्नी ने घर में रखी गेहूं में डालने वाली जहरीली गोली खा ली। वहीं थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव फिरोजपुर डोडा निवासी ओमवीर ने किसी बात पर 22 वर्षीय बेटे राजन को डांट दिया। इससे नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उधर, लमीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र नवादा निवासी सुखपाल के बेटे ने घर में विवाद होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के मुताबिक इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है।


झुलसी किशोरी ने दम तोड़ा
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में रहने वाले हकीम अली की 16 वर्षीय बेटी चांदबी ने 15 दिन पहले घर में विवाद होने पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली थी। इलाज के दौरान सोमवार की रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हकीम अली के मुताबिक उनकी बेटी चांद बी का घर में मामूली विवाद हो गया था। डांट पड़ने से वह नाराज हो गई। इसके बाद वह कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद कमरे में रखे मिट्टी के तेल को छिड़कर उसने आग लगा ली। किसी तरह से दरवाजा तोड़कर उसे कमरे से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात करीब एक बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतका अपनी छह बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें