फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत, एक की मौत

Thu, 07 May 2015 11:42 PM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर गांव खनपुरा के पास सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर गांव खनपुरा के पास एक ट्रक की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान हापुड़ से लखीमपुर जा रहे ट्रक के चालक 35 वर्षीय फिदा निवासी मोहम्मदाबाद, गजरौला हापुड़, हेल्पर मेराज, सिविल लाइंस मुरादाबाद निवासी लियाकत और स्योहारा बिजनौर निवासी सूरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान फिदा की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से ट्रक हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें