फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर मिला महिला का निर्वस्त्र शव

Tue, 17 Apr 2018 01:13 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अनावा में सोमवार को दो दिन से लापता महिला का निर्वस्त्र शव पड़ोसी के घर में पड़ा मिला। सूचना पर एसपी केबी सिंह, एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, सीओ जितेंद्र सिंह, एसडीएम मोइनुल इस्लाम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आशंका जताई जा रही है कि महिला की रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन

महिला का पति दिल्ली में रहकर रिक्शा चलाता है। वह गांव में अकेली रहती थी। पड़ोसी अपने पिता और पत्नी के साथ रहता है। इन दिनों पत्नी और पिता घर पर नहीं थे। शनिवार को पड़ोसी ने ही महिला के पति को मोबाइल पर जानकारी दी कि उसकी पत्नी शनिवार से गायब है। पत्नी के गायब होने की जानकारी पाकर पति रविवार को घर वापस आया और पत्नी की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इधर, पड़ोसी रविवार से ही घर की कुंडी लगाकर गायब हो गया था। सोमवार शाम चार बजे शक होने पर पति ने पुलिस को सूचना दी तो कोतवाली पुलिस पड़ोसी के घर की कुंडी खोलकर अंदर घुसी। अंदर कमरे में महिला का निर्वस्त्र शव जमीन पर पड़ा मिला। जानकारी पर कोतवाली प्रभारी सुधाकर पांडे भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।
मृत महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी पत्नी 14 अप्रैल की दोपहर से गायब थी। सोमवार को उसका शव पड़ोसी के घर से निर्वस्त्र बरामद हुआ। उसे आशंका है कि पत्नी की हत्या की गई है। तहरीर में आरोप है कि उसकी पत्नी की हत्या में पड़ोसी, उसके दो मामा और पिता शामिल हैं। घर से एक लाख रुपये का जेवर भी गायब है। रेप की आशंका भी जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें