फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले नहीं उतर रही हुल्लापुर चौराहा से बरामदगी

Sat, 23 May 2015 11:32 PM IST
रितेश माथुर, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बड़ा हरेवा की धानुक बिरादरी का लड़का कश्यप बिरादरी की लड़की को क्राइम ब्रांच ने अल्हागंज के हुल्लापुर चौराहा से बरामद होना दिखाया है, लेकिन बरामदगी कई कारणों से लोगों के गले नहीं उतर रही। इसकी मुख्य वजह यह है कि दोनों को जिले की सीमावर्ती फर्रुखाबाद के सबायजपुर से पकड़ा गया, लेकिन पुलिस दोनों की पकड़ हुल्लापुर चौराहा से बता रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लड़की अपहृत होने की घटना के बाद पुलिस को दोनों की लोकेशन दिल्ली मिली थी। दोनों की तलाश में पुलिस टीम को दिल्ली रवाना किया गया था। दिल्ली से पुलिस खाली हाथ लौट आई थी। इसके बाद पुलिस को दोनों की लोकेशन हरदोई मिली थी। पुलिस की टीम दोनों की तलाश में हरदोई भी गई थी, लेकिन वहां भी दोनों नहीं मिले। इस मामले में नवागत एसपी बबलू कुमार ने शुक्रवार को जिले का चार्ज लेने के बाद सबसे पहले हरेवा पहुंचकर पीड़ितों से पूछताछ की थी। इसके बाद लड़का-लड़की बरामदगी के लिए क्राइम ब्रांच को लगा दिया था। सूत्रों की माने तो क्राइम ब्रांच ने दोनों को हरदोई-फर्रुखाबाद के बॉर्डर के गांव सबायजपुर से बरामद किया है। कहा जा रहा है कि जिले में बरामदगी दर्शाकर स्थानीय पुलिस इसे अपनी उपलब्धि बताने का श्रेय लेना चाहती है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें