फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरपकड़ अभियान में नौ अपराधी गिरफ्तार

Tue, 11 Jul 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कच्ची शराब, सट्टा-जुआ और अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जिले की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापामार कर नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस को 165 लीटर शराब भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने मिश्रीपुर निवासी नबी हसन व सलीम को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर ताश के पत्ते व चार सौ रुपये नगद बरामद हुए। मदनापुर पुलिस ने गांव त्रिलोकपुर निवासी हरिओम को मदनापुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर उससे एक चाकू बरामद किया। कांट पुलिस ने गांव चकममरेज तिराहा से गांव के ही सत्यपाल व वेदराम को गिरफ्तार कर दो तमंचा, दो कारतूस बरामद किए। शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला बाला तिराही निवासी तौसीफ अली खां को गिरफ्तार कर उससे सट्टा की पर्ची व 420 रुपये बरामद किए। एसपी केबी सिंह ने बताया कि इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में 165 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें