फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही पर सड़क पर उतरे लोग

Tue, 05 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही पर सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन
साहूकार महेश नागपाल उर्फ भूरे पंजाबी की हत्या के विरोध में लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि पुलिस घायल महेश को सीधे सीएचसी न ले जाकर जिला अस्पताल ले गई, जिससे इलाज में देरी हुई और महेश की मौत हो गई। लोगों का कहना था कि अगर सीएचसी पर प्राथमिक इलाज मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी। सैकड़ों की संख्या में लोगों भक्सी तिराहा नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। इससे हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस अधिकारी जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन गुस्साई भीड़ नहीं मानी। गुस्साई भीड़ का आरोप था कि कोतवाल अरुण कुमार के कार्यकाल में कस्बे की कानून व्यवस्था भंग हो गई और बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए। जाम लगा रहे लोगों ने कोतवाल को हटाने की भी मांग की है। मौके पर भीड़ को समझाने के लिए एसपी सिटी राजेश कुमार, एसडीएम विजय शंकर दुबे, सीओ तिलहर डॉ. कृष्ण गोपाल यादव और इंस्पेक्टर तिलहर भीड़ को समझाबुझाने में लगे हुए थे। रात करीब सवा दस बजे से लोग हाइवे से हटे। हालांकि जाम खुल गया लेकिन यातायात सुचारु नहीं हो सका था। 
विज्ञापन


पहली बार लेट हुए और घर नहीं पहुंच पाए 
महेश नागपाल रोज वसूली के लिए साइकिल से निकल जाते थे। उनकी भाभी नीरू का कहना है कि सभी ने उन्हें ताकीद कर रखा था कि वह छह बजे तक घर में आ जाए। वह हर रोज छह बजे के पहले घर में होते थे, भले ही एक मिनट पहले ही क्यों न आ जाएं। पहली बार वह लेट हो गए और यह हादसा हो गया। महेश की कोई संतान नहीं है। उनकी पत्नी किरन नागपाल बदहवास हो गईं हैं। बड़े भाई सुरेश नागपाल और भाभी नीरू उनके साथ ही रहते हैं। सुरेश की नगर पालिका के पास कपड़े की दुकान है। 

बड़े बकाएदार ने तो नहीं की हत्या 
कस्बा में चर्चा है कि किसी ने महेश से ब्याज पर मोटी रकम ले रखी थी और वापस नहीं कर रहा था। ब्याज की रकम न चुकानी पड़े इसलिए उसने महेश को रास्ते से हटा दिया। महेश कस्बे में छोटे से लेकर बड़े व्यापारी तक को ब्याज पर रकम देते थे। रकम के हिसाब से ही ब्याज तय किया जाता था। वह काफी लंबे समय से कस्बे में ब्याज का कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन


कोतवाल और सीओ तिलहर की वजह से कस्बे की कानून व्यवस्था भंग हो गई है। अपराध लगातार बढ़ रहा है। कोतवाल की लापरवाही से महेश की मौत हुई है। सीओ और कोतवाल को तत्काल हटाया जाना चाहिए। 
- राजेश यादव, कटरा विधायक

साहूकार महेश नागपाल की अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस कार्रवाई शुरू ही कर रही थी कि गुस्साए लोगों ने वहां जाम लगा दिया। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हमलावरों की तलाश में टीमें निकल चुकी हैं। 
विज्ञापन

- डॉ. मनोज कुमार, एसपी शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें