फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की गला काटकर हत्या, सिर गायब

Fri, 04 Mar 2016 12:14 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव बिजलापुर में बुधवार रात झोपड़ी में सो रहे वृद्ध की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद धड़ को एक किलोमीटर दूर नदी के टापू में गाड़ दिया गया। जबकि सिर अभी तक नहीं मिला है। इस मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहबाजपुर गांव निवासी 75 वर्षीय रामलाल पड़ोस के गांव बिजलापुर में नहर रोड पर अपना मकान बनवा रहे थे। इससे वह निर्माणाधीन मकान के पास ही झोपड़ी डालकर रहते थे। सोमवार सुबह उनका पोता सुरेंद्र चाय देने गया तो उसने झोपड़ी पर पड़ा गद्दा खून से सना देखा और वहां से रामलाल गायब थे। उसने की इसकी सूचना परिवार वालों को दी। बेटे राम किशोर और विजय ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते पिता रामलाल को तलाश करना शुरू किया। जमीन पर पड़े खून के छींटों के पीछे-पीछे चलते रामकिशोर और विजय गर्रा व खन्नौत नदी के संगम पर पहुंचे। वहां नदी में रामलाल का गमछा पड़ा मिला। नदियों के बीच बने टापू पर ताजी खुदी मिट्टी देखकर दोनों भाइयों ने गड्ढा खोदा। जमीन के अंदर रामलाल का खून से लथपथ धड़ मिला। उनकी सूचना पर आरसी मिशन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सिर की तलाश करने के लिए डॉग स्क्वायड को बुला लिया, लेकिन सिर का कहीं पता नहीं लगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गायब सिर की तलाश जारी है।

रामलाल ने महीने भर पहले बेची थी जमीन
मृतक रामलाल ने एक महीना पहले गांव बिजलापुर के वेदराम के हाथ ढाई लाख की जमीन बेची थी। इसके बाद रामलाल ने अपने बेटे राम किशोर और विजय को एक रुपया भी नहीं दिया। रामलाल के पास तीस बीघा जमीन और है। उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। करीब बीस साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। एक बेटी तपेश्वरी की शादी हो चुकी है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है। हत्या के पीछे कोई अपना खास हो सकता है।   
विज्ञापन

 
वर्जन
- मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिर की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

 - राजेश सिंह, एसओ, थाना आरसी मिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें