फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या करने का आरोप

Fri, 12 Dec 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के भाई दिनेश चंद्र वर्मा की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन



थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में रहने वाले दिनेश चंद्र वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बहन रेखा की चार साल पहले मोहल्ला सिंजई निवासी अरविंद वर्मा से शादी की थी। शादी के बाद से रेखा के परिवार वाले दहेज में पचास हजार रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले रेखा को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को रेखा के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। दोपहर करीब एक बजे रेखा की ससुराल के पास में रहने वाले एक परिचित ने उन्हें घटना की जानकारी दी। जब वह परिवार वालों के साथ रेखा के घर पहुंचे तो उनकी बहन बरामदे में मृत पड़ी हुई थी। रेखा की सास मैना देवी और पति अरविंद को छोड़कर परिवार के सभी सदस्य भाग गए थे। उन्होंने सूचना देकर कोतवाली पुलिस को बुला लिया। दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने अरविंद और मैना देवी को हिरासत में ले लिया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने पति अरविंद, ससुर खुशीराम, सास मैना देवी, देवर शैलेंद्र और धर्मेंद्र, ननद ममता और सविता के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। दिनेश ने दो साल के भांजे आदी को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस आदी के बारे में आरोपियों पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें