थाना आरसी मिशन क्षेत्र में रविवार की शाम हरदोई रोड पर स्टेट बैंक के पास प्राइवेट बस की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव बेहटी 40 वर्षीय पिंटू साइकिल से फेरी लगाकर बारदाना खरीदने का काम करता है। शाम करीब छह बजे वह बारदाना लेकर साइकिल से घर जा रहा था, तभी स्टेट बैंक के सामने हरदोई की तरफ से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पिंटू की साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौके पर बस छोड़कर भाग गया।