फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के नाम पर बेचा जा रहा धीमा जहर

Tue, 09 Jun 2015 09:20 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूध के नाम पर जहर बेचने का काम इन दिनों धड़ल्ले से चल रहा है। सैकड़ों दूधिया क्षेत्र में लगी अवैध मशीनों से क्रीम निकलवा लेते हैं फिर ग्राहकों को गाड़ा दूध देने के नाम पर उसमें अरारोट, यूरिया, डिटर्जेंट पावडर मिलाकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन सेहत विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी इस ओर कभी ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन

इन दिनों रोजा और शहर को आने वाले सैकड़ों दूधिया अपने गन्तव्य पर पहुंचने से पहले बरतारा, जमुका, जहानपुर, उचौलिया, मुकरमपुर, भावलखेड़ा गांवों में अवैध रूप से लगी दूध से क्रीम निकालने की मशीनों के पास पहुंच जाते हैं। मशीनों से एक लीटर दूध में 200 ग्राम तक मक्खन निकाला जाता है। मक्खन निकल जाने के बाद दूध मात्र सपरेटा रह जाता है फिर दूधिया इस दूध को गाड़ा करने के लिए सपरेटा बने दूध में अरारोट, क्रिस्टल पाउडर व अन्य चीजें मिलाते हैं। जमुका दोराहे, बरतारा, मुकरमपुर सहित रोजा थाना क्षेत्र के कई इलाकों में क्रीम निकालने की मशीनें लगी हैं जो बेरोकटोक अपना काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें