फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता, दो बच्चों की संदिग्धावस्था में मौत

Sat, 22 Aug 2015 11:47 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र के बार्डर पर बसे मदनापुर थाना के गांव पेहना में शनिवार सुबह तड़के एक विवाहिता व उसके दो अबोध बालक घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में जलकर मौत हो गई। इस ह्रदय विदारक घटना के दौरान घर में महिला के अलावा उसके ससुर ही मौजूद थे जबकि उसका पति तथा सास काफी समय से दिल्ली में थे। घटना के बाद ससुर भी मौके से भाग निकले। प्रधान की सूचना पर विवाहिता के मायके वाले तथा पुलिस व नायब तहसीलदार गांव पहुंचे। उधर विवाहिता के मायके वालों ने दहेज की खातिर उसकी बेटी को मारकर जला डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उक्त गांव के राघवेंद्र की शादी करीब छह साल पहले मदनापुर क्षेत्र के गांव बिनौटा निवासी नत्थू सिंह की 25 वर्षीय बेटी नीलम से हुई थी। मौजूद समय राघवेंद्र के चार साल का पुत्र सूर्यप्रताप तथा एक वर्षीय अजय हैं। राघवेंद्र दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा है। कुछ माह पहले यहां आया राघवेंद्र अपनी मां राजेश्वरी को भी अपने साथ दिल्ली ले गया जबकि घर में पत्नी व दोनों बच्चों के अलावा उसके पिता नरेंद्र रह गए थे। सुबह करीब सात बजे नरेंद्र ने प्रधान रामवीर को फोन करके बताया कि उसकी बहू ने बच्चों समेत अपने को कमरे में बंद करके आग लगा ली और वह मर गई तथा वह डर के कारण घर से भाग गया है। इसके बाद तुरंत ही प्रधान वहां पहुंचे, लेकिन तब तक विवाहिता व उसके दोनों बच्चे पूरी तरह जल चुके थे। इसके बाद यह बात पूरे गांव में फैल गई।

दो दिन पहले विवाहिता का भाई आया था विदा कराने
गांव वालों के अनुसार दो दिन पहले मृतका का भाई हरपेंद्र बहन की विदा कराने उसकी ससुराल आया था, लेकिन उसके ससुर ने उसे रक्षाबंधन से पहले न भेजने की बात कहकर उसके भाई को वापस कर दिया। लोगों का मानना है कि इससे नीलम अपने ससुर से नाराज थी और इसी को लेकर सुबह तड़के उसकी ससुर से कुछ कहासुनी हो गई। गांव वालों के अनुसार इसके बाद नीलम ने बच्चों सहित अपने को कमरे में बंद करके मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जब तक घर में मौजूद उसके ससुर कुछ समझ पाते तीनों लोग धू-धूकर जलने लगे।
विज्ञापन


दहेज की खातिर उसकी बहन, बच्चो को मारने के बाद जला डाला
हादसे की जानकारी मिलने पर आए मृतका के भाई आलोक मनेंद्र व उनकी मां ने बताया कि विवाह के बाद से ही ससुराली दहेज में कम रकम आने को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। इसकी शिकायत उसकी बेटी ने की थी। बताया कि बीते दिन इसी के चलते उसकी बेटी की विदा नहीं की गई। आरोप लगाया कि शनिवार रात उसकी बेटी तथा दोनों बच्चो को पति, सास तथा उसके ससुर ने पीट-पीटकर मार डाला और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए सुबह तड़के कमरे में जला दिया इसके बाद पति तथा सास दिल्ली भाग गए।

कई बिंदु घटना को बना रहे संदिग्ध
घर के जिस कमरे में चारपाई के नीचे तीनों शव पड़े थे उनमें से महिला के शव का निचला हिस्सा पूरी तरह जला हुआ था जबकि एक साल के बच्चे का शव अधजला, लेकिन उसके कपड़े नहीं जले थे दूसरे बच्चे के भी कपड़े काफी हद तक सुरक्षित थे। चारपाई की निवाड़ जलने के अलावा इसके अलावा कमरे की अन्य कोई भी चीज नहीं जली थी। आसपास मिट्टी के तेल की पिपिया या अन्य कोई ज्वलनशील पदार्थ भी नजर नहीं आ रहा था। ऐसे कई कारण घटना को संदिग्ध बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें