फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह विवाहिता की चेन ले उड़ा उचक्का

Sun, 19 Feb 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह से घर जा रही विवाहिता से चेन स्नेचर ने झपट्टा मार कर सोने की चैन लूट ली है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर कालोनी निवासी रेशमा गुप्ता शनिवार की रात कस्बे में ही अपने भतीजे सुमित गुप्ता के यहां आई थी । रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे रेशमा अपने घर जा रही थी गली संख्या 17 के पास पहुंचते ही पीछा कर रहे एक युवक ने पीछे से झपट्टा मार कर सोने की चैन लूट ले गया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के कई लोगों ने युवक का पीछा किया, लेकिन गलियों से वह भाग निकलने में सफल हो गया। इस मामले में एसएसआई सतीश बाजपेयी ने बताया कि किसी पीड़ित ने लूट की कोई तहरीर नहीं दी है फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें