फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत

Sat, 20 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कलान। 
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज 
विज्ञापन

ससुरालियो पर दहेज में बोलेरो मांगने का आरोप

क्षेत्र के गांव कटिहरा में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। सीओ ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। मृतका के पिता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन

जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव मजरा निवासी रामदेव यादव ने तहरीर में बताया कि उसने पुत्री पूजा की शादी कलान के गांव कटिहरा निवासी सुशील के साथ तीन वर्ष पहले की थी। जिसमें उसने हैसियत अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले बोलेरो की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराली बेटी के साथ आए दिन मारपीट करते थे। शुक्रवार सुबह उसे गांव के ही एक व्यक्ति ने पुत्री पूजा की जलाकर मार डालने की सूचना उसे दी। रामदेव ने बताया कि जब गांव पहुचे तो उसकी पुत्री पूजा जली हुई मृत अवस्था में बरामदे में पड़ी हुई थी। पति और ससुराल के अन्य लोग घर पर मौजूद नहीं थे। उसने सूचना थाने पर दी। सीओ अरुण कुमार ने मौका मुआयना कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के कोई संतान नहीं है। पुलिस ने पूजा के पिता रामदेव की तहरीर के आधार पर पति सुशील कुमार, ससुर ऋषिपाल, जेठ अशोक, जेठानी वंदना, ननद रेखा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें