फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी जा रहेे माली की रास्ते में मौत

Tue, 20 Jan 2015 11:33 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिलहर के गांव महियापुर चांदरपुर निवासी और पुवायां तहसील में माली के पद पर तैनात 40 वर्षीय रामवीर की मंगलवार को ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में गिरकर मौत हो गई।
रामवीर, परिवार सहित एसडीएम आवास के पास सरकारी आवास में रहते थे। मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि मंगलवार को सुबह नौ बजे तहसील से किसी कर्मचारी का फोन आया था। उसने पति को तहसील दिवस आयोजित होने की जानकारी देते हुए आने को कहा था। रामवीर खाना खाकर ड्यूटी के लिए चले, लेकिन आवास से कुछ दूर जाने के बाद तालाब के किनारे गिर पड़े। उसे गिरता देख तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। पहचान नहीं होने के कारण शव लगभग एक घंटे तक मौके पर ही पड़ा रहा। किसी ने रामवीर को पहचान कर परिवार के लोगों को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचने पर रामवीर मृत मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ बीडी कठेरिया, कोतवाली प्रभारी यतेंद्र बाबू भारद्वाज मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। माली की मौत पर तहसील कर्मियों ने दुख जताया है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा चार पुत्रियां और दो पुत्र छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें